एमबीएम न्यूज़ /शिमला
हिमाचल प्रदेश के सभी जिलों में दक्षिणी-पश्चिमी मानसून को पहुंचने में अभी 48 घंटे का समय लगेगा। मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने कहा है कि 5 जुलाई को मानसून राज्य के सभी क्षेत्रों में दस्तक देगा।
मानसून के पहुंचते ही राज्य में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 10 जिलों में छह व सात जुलाई को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट है। यह अलर्ट हमीरपुर,बिलासपुर,उना,मंडी, कांगड़ा,शिमला,सोलन,सिरमौर,चंबा और कुल्लू जिलों के लिए है। 9 जुलाई तक पूरे प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य में इस बार मानसून के सामान्य रहने का अनुमान है। सूबे में विगत वर्ष 24 जुन को मानसून पहुंच गया था। राजधानी शिमला सहित प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में बुधवार को भी हल्की बारिश हुई।
बीते 24 घंटों के दौरान कसौली में 23 व कुफरी में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई। मानसून की आहट से पहले मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ रही है। ऊना में आज अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा चंबा में 38.5,कांगड़ा में 37,मंडी में 37.2,हमीरपुर में 35.6,सुंदरनगर में 34.4,भुंतर में 36.2,नाहन में 31,पालमपुर में 32.2,केलंग में 25.6,कल्पा में 26.5 और शिमला में 24.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें