एमबीएम न्यूज़/शिमला
राजधानी से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र के तहत मालगी नामक स्थान पर मारूति कार 800 (एचपी-03ए-1122) सड़क से फिसलकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। कार में चालक ही मौजूद था और दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी है। उसे आईजीएमसी रैफर किया गया है। दुर्घटना बुधवार दोपहर अढ़ाई बजे मालगी नामक स्थान पर हुई।
हादसे का शिकार हुए चालक की पहचान 45 वर्षीय देव राज पुत्र भूमिदत के रूप में हुई है और वह मालगी का ही रहने वाला है। पुलिस ने केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणो की जांच शुरू कर दी है।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा