एमबीएम न्यूज़/शिमला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज यहां सचिवालय से उनके सरकारी आवास ओक ओवर तक पैदल यात्रा की। उन्होंने शिमला तथा राज्य के अन्य भागों में भारी बर्फबारी के कारण पैदा हुई स्थिति का जायजा लिया। ओकओवर से कार्यालय की ओर जाते सीएम
मुख्यमंत्री ने रास्ते में बर्फ हटाने के कार्य का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को शीघ्र सामान्य स्थिति बहाल करने के आदेश दिए,जिससे बर्फबारी के कारण आम जनता व पर्यटकों को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। जय राम ठाकुर ने उपायुक्त शिमला को बर्फबारी के कारण आवश्यक सेवाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिए। उन्होंने शिमला में शीघ्र अतिशीघ्र वाहनों की आवाजाही बहाल करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने रास्ते में आम लोगों और पर्यटकों से बातचीत भी की। इस अवसर पर उपायुक्त शिमला अमित कश्यप तथा मुख्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव विनय सिंह भी मुख्यमंत्री के साथ थे।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा