एमबीएम न्यूज/हरिपुरधार
हरिपुरधार-कोरग मार्ग पर अलिया खड्ड के नजदीक एक ट्रैक्टर के खाई में लुढ़क जाने से चालक समेत पांच लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य में लगा ट्रैक्टर पत्थर लेने बियोंग की ओर जा रहा था। इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे अनियंत्रित होकर खाई में लुढ़ गया। हादसे में चालक समेत चार मजदूरों को चोटें आई हैं। घटना में घायल तीन मजदूरों का इलाज पीएचसी हरिपुरधार में चल रहा है, जबकि चालक समेत अन्य गंभीर घायल को मेडिकल कॉलेज नाहन रैफर कर दिया गया है। दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर
घायलों में दिनेश (34) व नवीन (24) निवासी कोरग, जय प्रकाश (21) निवासी बलाइना, अनिल (28) निवासी घरिडिया व सोनू (24) निवासी बुलंदशहर उत्तर प्रदेश शामिल हैं। प्रशासन ने घायलों को फौरी राहत के तौर पर 10 हजार की राशि प्रदान की है।
Latest
- कांग्रेस “शहजादों” की पार्टी, एक तरफ मोदी व योगी तो दूसरी तरफ हैं बिगड़े शहजादे
- कालाअंब में 6 मई को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
- 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरे पर राष्ट्रपति, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
- देश की सबसे बड़ी टेक्सटाइल कंपनी वर्धमान के VP बने मंडी के आकाश ठाकुर
- हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा पहुंचे बगलामुखी मंदिर