अमरप्रीत सिंह/सोलन
शुक्रवार दोपहर विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर चालक की सूझबूझ से एक महिला की जान बच गई। समय पर ब्रेक न लगने की वजह से महिला की जान जा सकती थी। बताया जा रहा है कि महिला मुख बधिर है, जिसे अपने पीछे आ रही ट्रेन का अंदाजा तक नहीं था।
कालका से शिमला जा रही शिवालिक ट्रेन के सामने महिला को देखकर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दी। जानकारी के मुताबिक ट्रेन की ब्रेक महिला से महज चंद सीट पहले ही लगी। गौरतलब है कि महिला बधिर थी, इसी कारण उसे ट्रेन की आवाज सुनाई नहीं दी। कुल मिलाकर चालक की सूझबूझ से महिला की जान बच गई है।