वी कुमार/मंडी
बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा कंगना रणौत वीरवार को अपने पैतृक गांव धबोही पहुंची हैं। यहां पहुंचकर अंबिका माता मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा ले रही हैं। हालांकि धार्मिक अनुष्ठान में मीडिया को प्रवेश नहीं करने दिया जा रहा है, लेकिन जानकारी मिल रही है कि प्राण-प्रतिष्ठा से जुड़े तमाम धार्मिक रीति-रिवाजों को कंगना खुद निभा रही हैं। अंतिम समाचार के मुताबिक मंदिर में भजन व कीर्तन का दौर भी चल रहा है। अभिनेत्री खुद भजन गाकर माता का गुणगान कर रही हैं।
अनुष्ठान में भाग लेती कंगना रणौत
यह बताया जा रहा है कि धार्मिक अनुष्ठान पूरा होने के बाद कंगना मीडिया से मुखातिब होंगी। अनुष्ठान पूरा होने के बाद कंगना अपने परिवार के साथ समय बिताएगी। उल्लेखनीय है कि पैतृक गांव में अभिनेत्री ने भव्य अंबिका माता मंदिर का निर्माण करवाया है।
मशहूर अदाकारा का मनाली की वादियों में अक्सर आना रहता है, लेकिन अपने पैतृक गांव में काफी अरसे बाद पहुंची हैं। प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में गांव की महिलाएं बड़ी संख्या में हिस्सा ले रही हैं।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया