एमबीएम न्यूज/धर्मशाला
योल कैंट में एक पिता ने अपने बेटे पर गोली चला दी। गोली बेटे की टांग में जा धंसी, जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। गांव में गोली चलने की सूचना मिलने के बाद अफरा तफरी मच गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सुभाष चंद को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार योल बाजार के साथ लगते गांव टीका चेतेड़ के रहने वाले सुभाष चंद ने अपने पुत्र रोहित से किसी बात कहासुनी होने पर घर में पड़ी एयर गन से बेटे की टांग पर फायर किया जिससे उसको मामूली चोटें आईं हैं। पुलिस आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा