एमबीएम न्यूज़/शिमला
जम्मू-कश्मीर से कुफरी घूमने आए दो पर्यटकों की यहां घुड़सवारी करने वाले एक व्यक्ति के साथ कहासूनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि जमकर बहसबाजी होने के बाद एक पर्यटक ने रिवाल्वर निकालकर हवाई फायर कर दिए। इससे घटनास्थल पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन के बीच घोड़े वालों ने एकत्रित होकर पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस के जवानों ने मौके पर पहुंचकर पर्यटकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इस घटना को लेकर ढली थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है।
डीएसपी दिनेश शर्मा ने बताया कि जम्मू कश्मीर के दो युवकों जिनकी पहचान 31 वर्षीय जाफर इकबाल, जो कि सिक्योरिटी एजेंसी चलाता है। 30 वर्षीय अशरफ खान पेशे से वकील है। शिकायत के अनुसार पीड़ित ईश्वर चंद के साथ कहासूनी के बाद जाफर इकबाल ने हवाई में गोलियां चलाई। पर्यटक के पास से रिवाल्वर बरामद कर ली गई है।
Latest
- प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव
- निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर, अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित