अमरप्रीत सिंह/सोलन
नालागढ़ के जोघों में हवाई फायरिंग करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जोघों मे शराब के ठेके पर रिटायर्ड आर्मी जवान की कर्मचारियों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जो बाद में झगड़े में बदल गई।
इस दौरान रिटायर्ड आर्मी जवान ने हवाई फायरिंग कर दी। गनीमत यह रही कि फायरिंग में कोई भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जाँच शुरू कर दी है।