वी कुमार/मंडी
उपमंडल सरकाघाट की ब्लड़वाड़ा तहसील के खुड़ला गांव में आज प्रातः ही सुबह की सैर कर रहे दो युवकों में से एक को आदमखोर तेंदुए ने बुरी तरह से घायल कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रातः दो युवक पुलिस में भर्ती होने के लिए सुबह पांच बजे सड़क पर दौड़ लगा रहे थे। अचानक उन पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया। दोनों युवकों में से एक तो तेंदुए की झपट से बच गया, लेकिन दूसरे 18 वर्षीय युवक अभिषेक पुत्र दयाराम पर टूट पड़ा। उसके बाद तेंदुआ तथा युवक आपस में गुथमगुथा हो गए, जिससे तेंदुए ने अभिषेक को बुरी तरह से घायल कर दिया।
दूसरे युवक के शोर मचाने पर आसपास के घरों के लोग अपने हाथों में लाठियां लेकर तेंदुए की ओर दौड़ पड़े। लोगों को निकट आता देख तेंदुआ पास की झाड़ियों में चला गया। घायल युवक को 108 एम्बुलेंस में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लड़वाड़ा ले जाया गया। उसके बाद घायल युवक के परिजनों को भी सूचना दी गई। ब्लड़वाड़ा अस्पताल में डयूटी पर तैनात डॉक्टर ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जोनल अस्पताल हमीरपुर रैफर कर दिया। हटली चौकी प्रभारी लालसिंह ने घटना की पुष्टि की है।
Latest
- शिक्षक बेहतर कार्य कर अपने स्तर पर स्कूलों में ला सकते हैं बड़े बदलाव : राकेश कंवर
- मनाली में पलटी टेंपो ट्रैवलर… मुंबई के पर्यटक की मौत, 19 घायल
- हिमाचल में भाजपा व कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची
- सराज : खाई में लुढ़का मेला लगाने जा रहे सगे भाइयों का ऑटो, बड़े की मौत छोटा जख्मी
- धर्मशाला में मतदान के दिन सभी सरकारी अस्पताल रहेंगे खुले