अमरप्रीत सिंह/सोलन
कुमारहट्टी में न्यू वैदिक होटल के समीप सड़क किनारे खड़ी जेसीबी मशीन में एक तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर पीछे से जोर से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार सभी लोगों को चोटें आई है।
घायलों को मौके पर एंबुलेंस की मदद से सीएचसी अस्पताल धर्मपुर ले जाया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। वहीं रीगल कंपनी के सिक्योरिटी गार्ड बलदेव सिंह पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार गाड़ी नंबर (एचआर 06एपी-6716) धर्मपुर की तरफ से तेज गति से आई। सड़क के किनारे खड़ी जेसीबी ब्रेकर के पीछेे जोर से टकरा कर ब्रेकर के बीच में जाकर फंस गई। जिससे गाड़ी में बैठे विकास, काजल, रवि, नवीन को चोटें आईं।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया