एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
राष्ट्र स्तरीय कार्निवाल के दूसरे दिन माल रोड़ मनाली में परंपरागत कुल्लवी नाटी में करीब 400 महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई और नाटी में झूमकर माहौल को संस्कृतिक रंग में रंग दिया। यह नाटी देश विदेश से आए हुए सैलानियों के साथ साथ स्थानीय लोगों के लिए खूब आकर्षण का केंद्र बनी। नाटी में नगर खंड के राइट बैंक साइट के 39 महिला मंडलों की लगभग 400 महिलाओं ने भाग लिया। लगभग एक घंटे तक महिलाओं के कदम माल रोड मनाली में थिरकते रहे। कुल्लुवी नाटी पर झूमती महिलाएं
कुल्लवी परिधान में एक ही रंग में सजी इन महिलाओं ने एक ताल में नृत्य कर दर्शकों सहित पर्यटकों का मन मोह लिया। कार्निवाल के दूसरे दिन पहला राउंड आयोजित किया गया जबकि 5 जनवरी को दूसरा राउंड आयोजित किया जाएगा जिसमें नगर खंड लैफट बैंक के महिला मंडल भाग लेंगे। आज भी पहले राउंड में लगभग एक घंटे तक चली इस प्रतियोगिता ने माल रोड में खूब समा बांधा। प्रतियोगिता के दौरान कुल्लवी नाटी को सैलानियों ने अपने कैमरे में कैद किया।
नाटी में महिला मंडलों शनाग, मालीपथर रायसन, नसोगी, बराण, डेफरी, सुमली, 18 मील, बलसारी, फोजल, रूंगा, डूंगरी, मनाली, छियाल, बैंची, मनाली गांव, मलोगी, मझाच, नेरी, क्लाथ, गधेरनी, डोभा, पूजन, रियाडा, सिमसा, बराण, शलीगंचा, भाटग्रां, बंदरोल, नंगा बाग, गधेरनी, पनग्रां, कन्याल व शलीण सहित 39 महिला मंडलो ने भाग लिया।
Latest
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल
- नाहन : लोकसभा चुनाव के लिए सीटू ने जारी किया “मजदूरों का घोषणापत्र”
- ऊना में सिक्कों से भरी 82 बोरियां बरामद, पीरनिगाह का चढ़ावा भेजा जा रहा था पंजाब