एमबीएम न्यूज/धर्मशाला
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के नव नियुक्त चेयरमैन डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने पदभार संभालते ही कहा है कि निजी स्कूलों को दी जाने वाले संबद्धता बाबत परीक्षाओं के बाद समीक्षा होगी। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों को भविष्य में दी जाने वाली संबद्धता (Affiliation) से पहले मापदंडों को परखा जाएगा, उसके बाद ही निर्णय लिया जाएगा। क्योंकि अब वार्षिक परीक्षाएं सिर पर हैं, इसलिए पहले से चल रहे निजी स्कूलों की संबद्धता के नवीनीकरण का मामला परीक्षाओं के बाद आएगा। उनकी भी गहराई से परख होगी।
उसके बाद ही उन स्कूलों का नवीनीकरण होगा, जो बोर्ड नियमों के मापदंड को पूरा करते होंगे। सोनी ने इससे पहले मंत्रोच्चारण के बीच पदभार संभाला। उसके साथ ही कहा कि स्कूली पाठ्यक्रम में भी सुधार की बेहद गुजाइंश है। इसके बारे में भी शिक्षाविदों से सलाह-मशवरे के बाद कुछ निर्णय लिए जा सकते है।
उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि स्कूलों में नैतिक शिक्षा के मसले पर भी चर्चा की जरूरत है। इसमें वह अकेले कोई निर्णय नहीं ले सकते। इसके लिए विशेषज्ञों के साथ-साथ मीडिया और समाज के प्रबुद्धजनों से चर्चा की जरूरत होगी। उसके बाद इसमें जो सुधारात्मक कदम उठाने होंगे वे उठाए जाएंगे। उन्होंने ये भी कहा है कि परीक्षाओं के संचालन में भी जो बेहतर कदम होंगे वह उठाए जाएंगे।
Latest
- कंगना को लेकर RSS स्पष्ट करें अपनी स्थिति, क्या कर रहे हैं समर्थन
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया