एमबीएम न्यूज़/शिमला
गिरफ्तारी के लिए गई पुलिस टीम के साथ पहुंचे हेडकांस्टेबल की जमकर पिटाई कर दी गई। चोंकाने वाली बात यह है कि पिटाई राजधानी शिमला घूमने आए एक विदेशी पर्यटक ने की है। आरोपी नाइजीरियन नागरिक है और पुलिस उसे गिरफ्तार करने गई थी। यह घटना राजधानी के उपनगर ढली में शनिवार रात सामने आई। इस घटना के बाद विदेशी पर्यटक को अब हवालात की हवा खानी पड़ रही है। पुलिस ने उसके वीजे की भी पड़ताल की है जो कि सही पाया गया है।
मामले के अनुसार ढली टनल के पास नाइजीरियन नागरिक एक टैक्सी चालक से उलझ गया। उसने टैक्सी को भी नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया। टैक्सी चालक की सूचना देने पर ढली पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची और ईष्याह नाम के नाइजीरियन नागरिक को गिरफ्तार कर थाने ले जाने लगी। इस दौरान उसने हेडकांस्टेबल योगेश पर मुक्कों की बरसात कर दी। जिससे हेडकांस्टेबल बुरी तरह चोटिल हो गया। इस दौरान अन्य पुलिस कर्मियों ने नाइजीरियन नागरिक को काबू किया और गिरफ्तार कर थाने ले गए।
ड्यूटी के दौरान हेडकांस्टेबल पर हमला करने के आरोप में आरोपी नाइजीरियन नागरिक के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
ढली थाने के पुलिस पर्यवेक्षक अधिकारी प्रियंक ने बताया कि आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नाइजीरियन नागरिक मेडिकल करवाया जा रहा है।
जिससे यह जांचा जाएगा कि वह नशे में तो नहीं था। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है। उधर चोटिल हेडकांस्टेबल का भी मेडिकल करवाया जा रहा है। आरोपी के विरुद्ध आईपीसी की धाराओं 427, 332 और 353 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
Latest
- लोस चुनाव : 57,11,969 मतदाता चुनेंगे हिमाचल के 4 सांसद, दिव्यांग मतदाताओं में 52.63 % वृद्धि
- 25 साल बाद 24 को नाहन आएंगे मोदी, चौगान मैदान में आने वाले होंगे तीसरे प्रधानमंत्री
- हिमाचल में भीषण गर्मी, 44 डिग्री के करीब पारा, शिमला सहित 7 जिलों में लू चलने की चेतावनी
- सावधान! मनाली फोरलेन पर कैमरे करेंगे चालान, 18 मई दोपहर से एक्शन शुरू….
- हिमाचल में मिला अफीम की खेती का जंगल, 13 खेतों में 17 हजार 106 पौधे