एमबीएम न्यूज़/शिमला
कांग्रेस सेवादल ने ज्योति खन्ना को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल की प्रदेश महिला संगठक की अध्यक्ष नियुक्त किया है। ज्योति खन्ना हमीरपुर की रहने वाली है। अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक लालजी देसाई ने मंगलवार को यह नियुक्ति आदेश जारी किए।
इसके अलावा जिला कांगड़ा से सम्बन्धित सुषमा चौधरी तथा जिला शिमला से सम्बन्धित उषा मेहता को प्रदेश कांग्रेस सेवादल की अतिरिक्त महिला संगठक/उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। ये सभी पदाधिकारी संगठन में राष्टीय स्तर पर प्रषिक्षण प्राप्त है। सेवादल के प्रवक्ता ने बताया कि ये सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगीं।
Latest
- सोलन : पानी के स्त्रोत में मिल रहा था होटलों व ढाबों के सीवरेज का पानी, कटे चालान
- नशे के जद में हिमाचल, पुस्तकालयों की बजाय सोलन जेल में बढ़ी भीड़…102 की जगह 195
- चार चरणों में 66.95 प्रतिशत मतदान, 451 मिलियन मतदाताओं ने डाला वोट
- 18 से 25 मई तक होगा मतदाता सूचना पर्चियों का वितरण
- टूटू स्कूल में मनाया डेंगू दिवस, भाषण प्रतियोगिता में मिशल प्रथम व कनिका ने झटका दूसरा स्थान