एमबीएम न्यूज़/कुल्लू
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का विधिवत रूप से समापन किया। उन्होंने इस मौके पर दशहरा उत्सव में आने वाले देवी-देवताओं के नजराने में हर साल की तरह पांच प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने इस दौरान कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों को दीपावली से पहले 3 प्रतिशत मंहगाई भत्ता देने का भी ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश भर में कर्मचारियों और सेवानिवृत कर्मचारियों को महंगाई भत्ते से सरकार पर 200 करोड़ रुपए का बोझ पडे़गा। उन्होंने कहा कि सरकार इसे बोझ न समझकर कर्मचारियों को उनका हक दे रही है जो सरकार का फर्ज़ बनता है। यह लाभ एक जनवरी 2018 से दिया जायेगा।
सीएम ने देवी-देवताओं के दूरी भत्ते में 20 प्रतिशत की वृद्धि करने का भी ऐलान किया है। इतना ही नहीं, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कहा कि देवी-देवताओं के बिना मेले और त्यौहार अधूरे हैं। इनके बिना मेलों और उत्सव का कोई महत्व नहीं रह जाता। इसलिए देवी-देवताओं से जुड़ी परंपरा काे बनाए रखने के लिए सरकार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा दशहरा उत्सव में आने वाले देवी-देवताओं के बाजंतरियों को दिए जाने वाले मानदेय में भी 10 प्रतिशत वृद्धि की है। साथ में उन्होंने मणिकर्ण और हरिपुर दशहरा उत्सव के लिए 75 हजार रुपए और वश्ष्ठि दशहरा उत्सव के लिए 50 हजार रुपए देने की घोषणा की।
Latest
- हिमाचल में 27 जजों के तबादले, हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश
- CCTNS को लागू करने में पांवटा थाना राज्य में बना सिरमौर, श्री रेणुका जी थाना भी सर्वश्रेष्ठ
- कालाअंब : प्राइमरी शिक्षक पर छात्र को बेरहमी से पीटने के आरोप, पुलिस में पहुंचा मामला
- कांगड़ा : आनंद शर्मा को जिताना मुख्यमंत्री के लिए चुनौती, दोनों के मध्य रहे हैं अच्छे संबंध
- ऊना में घर से संदिग्ध हालत में मिला व्यक्ति का शव