सुभाष कुमार गौतम/घुमारवीं
आज कल के नकली बाबाओं की एक हरकत सामने आई है, जिसको सुनकर लोग दगं रह गए है। बात है घुमारवीं के मटियाला की, जहां एक महिला का पति काफी समय से बीमार चल रहा था। महिला ढोगी बाबाओं की बातों में आ गई, जिस कारण बाबाओं ने महिला से उसके पति के इलाज की एवज में 2500 रूपए ले लिए और एक कागज की पुडिया देकर कहा कि इसको दो बजे के बाद खाना। जब महिला ने पुडिया खोली तो उसमें कुछ भी नही था।
लोगों को जब इसकी भनक लगी तो उनका पीछा किया और धारबाड में दबोच लिया। फिर क्या था, लोगों ने बाबा की पिटाई शुरू कर दी और कपडें मालाए व जनेऊ तक उतार दिए। इतनी मार पडी की माफी मांग कर दुबारा एसा काम न करने की कसम खाई तब कही जाकर जान छुटी। बताया जा रहा है कि दोनों बहरुपिए बाबे उतर प्रदेश के थे इतना ही नहीं ये लोग दिन को मांगते हैं और रातों को चोरी की घटनाओं को अनजाम देते है इस लिए ऐसे लोगों से पहले ही पुलिस ने सतर्क रहने की सलाह दी है, क्योंकि ये लोग किसी भी घटना को अंजाम दे सकते है।
Latest
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा