जीता सिंह नेगी/रिकांगपिओ
जिला के मूरंग थाना से मात्र दो किलोमीटर की दूरी पर एक बुजुर्ग महिला के बेहरमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। घटना पर से पर्दा उठता न देख पुलिस ने शिमला से डॉकस्कायड की टीम मगंवाई है, ताकि शीघ्र घटना पर से पर्दा उठाया जा सके। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना को अजाम देने वालो ने महिला के सिर पर दराट से वार किया गया। घटना के वक्त बुजुर्ग महिला राज देवी (68) घर में अकेली थी। जबकि उनके बच्चे रिकांगपिओ में रहते है। घटना के बाद घर से कुछ जेवरात भी घायब बताए जा रहे हैं। घटना को अंजाम देने के लिए घर के सभी कमरों के अलमारी व बॉक्सों के ताले आदि तोडे गए। महिला घर मे अकेली होने के कारण कितने जेहरात व नकदी की चोरी हुई है, उस की अभी पुख्ता जानकारी पुलिस को नही मिल पाई है।
उधर उप पुलिस अधीक्षक धनसुख दत्त स्वयं घटनास्थल पर पहुंच कर जांच कर रहे हैं। पुलिस ने किन्नौर के सभी बैरियरों पर नाकाबंदी तेज कर दी है। इस दौरान पुलिस प्रवासी मजूदरो पर भी पूरी नजर बनाए हुए है।
उधर इस मामले पर पंचायत प्रधान मूरंग शशि पूनम ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन अब तक घटना पर से पर्दा नही उठ पाया है। महिला घर पर अकेले होने के कारण किन चीजों की चोरी हुई है उस का पूरा व्योरे का पता नहीं लग पाया है।
Latest
- हिमाचल में 15 IPS सहित 142 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को मिलेगा DGP डिस्क अवार्ड
- ….तो क्या, हिमाचल प्रदेश में दूसरी बार भी होगा विधानसभा का उपचुनाव, न होने का ये गणित….
- हिमाचल के DGP संजय कुंडू सेवानिवृत्त, जानिए कौन हो सकते हैं पुलिस के नए चीफ
- नाहन : 38 वर्ष का सेवाकाल पूरा कर सेवानिवृत्त हुए FRO सतपाल शर्मा
- जीवन की कहानी : मेरिट में दो अंको से चूकी मिस्त्री की बेटी, असाधारण था सफर