अभिषेक मिश्रा/बिलासपुर
बिलासपुर जिला भर में लोगो द्वारा किए गए अवैध कब्जो को हटाने के लिए जिला प्रशासन ने बड़ी मुहीम चला दी है। जिला प्रशासन ने इसके लिए एक मास्टर प्लान तैयार किया है, जिसके तहत त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन आजकल अवैध कब्जो को हटाने के लिए पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। जिला भर से अति शीघ्र अवैध कब्जो को हटाने में लग गया है। इस प्लान को एकदम से लागू करते हुए जिला प्रशासन ने ट्रांसपोर्ट नगर बरमाणा से सभी अवैध कब्जे हटा दिए है। जिला प्रशासन ने सोमवार को बरमाणा से अवैध कब्जो को हटाने के अभियान का श्री गणेश किया था। जिसके बाद गुरूवार को दुबारा बरमाणा में बचे हुए अवैध कब्जो को जिला प्रशासन ने हटा दिया।
गुरूवार को जिला प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर निशानदेही की तथा लोगो द्वारा बनाए गए पक्के मकानों का जो-जो भाग अवैध निकला उसे जिला प्रशासन ने हटा दिया। इस कड़ी में आठ लोगो द्वारा किए गए अवैध कब्जो को हटाया गया। कुछ लोगो के मकान के छजे कुछ की सीडियां इत्यादि जो भी अवैध रूप से थे उन्हें जिला प्रशासन ने मौके पर जाकर हटाया।
गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने अपने अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट नगर बरमाणा से सोमवार को 6 खोखे हटा दिए गये थे। 2 पक्के भवनों के बिजली पानी के कनेक्शन काटने के संबंधित विभाग को निर्देश दिए थे, जिसके बाद इन्हें भी गिराया जा सके। इसी कड़ी में गुरूवार को जिला प्रशासन ने बरमाणा में शेष बचे 8 अन्य अवैध कब्जो को पूरी तरह से हटा दिया है।
इसके बाद अब जिला प्रशासन अपने प्लान के तहत कन्द्रौर में हुए अवैध निर्माण को हटाने का कार्य शुरू कर देगा। जिसके साथ ही गसौड में भी हुए अवैध कब्जो को हटाया जाएगा। जिला प्रशासन ने अवैध कब्जो को हटाने के लिए अपना रुख कड़क कर दिया है। वह इस प्लान के तहत पूरे जिला भर से अवैध कब्जे हटाने में जुट गया है। बरमाणा में उच्च न्यायालय के आदेशों की अनुपालना करते हुए जिला प्रशासन ने फोरलेन सड़क के निर्माण के दायरे में आने वाले सभी अवैध कब्जो को हटा दिया है। प्रशासन की तरफ से कार्रवाई करने के लिए सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा, कानूनगो, पटवारी, फोरलेन के कर्मचारी व एसएचओ बरमाणा की पुलिस टीम मौके पर पहुंची।