वी कुमार/मंडी
एक लम्बे समय से चली आ रही पुलिस कैंटीन खोलने की मांग आखिरकार अब पूरी हो गई है। इसके लिए प्रदेश के पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल संघ ने गृह मंत्रालय भारत सरकार व पुलिस विभाग का आभार जताया है। इस बाबत मंडी में पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल संघ के अधिकारियों ने एसपी मंडी गुरदेव चंद शर्मा को बधाई भी दी। आॅफिस में मिठाई बांट कर खुशी को सभी के साथ सांझा किया। पूर्व केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल संघ के प्रदेश संयोजक भूपसिंह सकलानी ने बताया कि गृह मंत्रालय भारत सरकार से मंडी में सेंटर पुलिस कैंटीन खोलने के बारे में सहमति मिल गई है।
उन्होने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पुलिस कैंटीन खोलना पुलिस कल्याण में किया गया सबसे बेहतर कार्य है। यह सब पुलिस विभाग के आला अधिकारियों के प्रयासों से ही संभव हो पाया है। इस कैंटीन को पुलिस विभाग के सहयोग से इसी महीने शुरू करने का प्रयास किया जाएगा ताकि लोगों को सुविधा हो सके। भूपसिंह सकलानी ने बताया कि इस कैंटीन के खुलने से जितने भी सेवा में या सेवारत केन्द्रीय या प्रदेश पुलिस के कर्मचारियों को इसका लाभ होगा।
सभी पुलिस विभाग के कर्मचारियों व अधिकारियों से आहवान किया है कि वे अपना कार्ड बनवा लें। जिसके बनने पर ही उन्हे कैंटीन में मिलने वाले सामान का लाभ दिया जाएगा। उन्होने कहा कि पुलिस विभाग के साथ इस कैंटीन के चलाने के लिए पूर्व केंद्रीय सशस्त्र बल संघ अपना पूरा सहयोग देगा।
Latest
- प्रियंका गांधी की बेटी की संपत्ति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव
- निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर, अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित