माधवी पंडित/ज्वाली
मैक्लोडगंज रोड पर हुए एक सड़क हादसे में लेफ्टिनेंट की मौत हो गई है। जबकि अन्य साथी लेफ्टिनेंट घायल हुआ हैं। हादसा बुधवार सुबह काला पुल के पास हुआ। कार के खाई में गिरने से लेफ्टिनेंट चैतन्य शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लेफ्टिनेंट दीक्षित बाल घायल हैं। यह दोनों मैक्लोडगंज से धर्मशाला की तरफ कार (एचआर01U-7744) में सवार होकर आ रहे थे कि काला पुल के पास कार खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना मिलते ही आर्मी के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने दोनों को खाई से निकाला। बाद में लेफ्टिनेंट दीक्षित बाल को धर्मशाला अस्पताल ले जाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Latest
- विक्रमादित्य बोले वोकल फॉर लोकल, इम्पोर्टिड चीजों की हो जाती है एक्सपायरी
- धर्मशाला : निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें : डीसी
- 4 से 8 मई तक हिमाचल प्रवास पर होगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा