वी कुमार/मंडी
देश में कुछ दिनों से डीजल और पैट्रोल की कीमतों में लगातार बढौतरी के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार 10 सितंबर को भारत बंद का आहवान किया है। इसके चलते हिमाचल प्रदेश में भी सभी जिलों में कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के विरोध में जिला मुख्यालयों पर धरने-प्रदर्शन करेगी। यह जानकारी मंडी में कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने दी। उन्होने आरोप लगाया कि मंहगाई लगातार बढ रही है और केन्द्र की मोदी सरकार इस बारे में कोई कदम उठाती नजर नहीं आ रही है।
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी गुरकीरत सिंह ने पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में जो परेशानियां जनता को उठानी पड़ रही है उस घड़ी में कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होने कहा कि भारत बंद के दौरान कांग्रेस ने आम लोगों के साथ-साथ सभी व्यापारिक संगठनोंए संस्थानों से आहवान किया है कि वे मंहगाई के खिलाफ इस बंद में अपना सहयोग करें।
उन्होने कहा कि देश में रोज ही पैट्रोल , डीजल, ट्रांसपोर्ट और रसोई गैस की कीमतें बढती जा रही है, जिससे आम लोगों को लगातार प्ररेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी के चलते कांग्रेस पार्टी ने सोमवार 10 सितंबर को भारत बंद का निर्णय लिया है। पत्रकारवार्ता के दौरान उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी मंडी के अध्यक्ष दीपक शर्मा, संगठनात्मक जिला सुन्दरनगर के अध्यक्ष पवन ठाकुर, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी चंपा ठाकुर, सोहन लाल, लाल चंद, चेतराम ठाकुर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
Latest
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित
- मुंबई में होर्डिंग गिरने से 14 लोगों की मौत, दर्जनों लोगों की हालत गंभीर
- HP बोर्ड में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को फूल माला पहनाकर सम्मान
- काज़ा में बर्फ के नीचे दबे कूड़े कर्कट को एकत्रित कर लगाया गया ठिकाने, पर्यटकों से ये अपील….