एमबीएम न्यूज़/ऊना
अम्ब में फेसबुक पर आर्मी का फर्जी कर्नल बन महिलाओं से दोस्ती करने वाले एक मनचले के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राकेश नामदेव निवासी ग्वालियर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
जानकारी के अनुसार अम्ब में रहने वाली एक महिला की राकेश सूर्यवंशी नामक युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। इस युवक ने महिला को अपनी बातों के मायाजाल में फसा लिया। आरोपी फर्जी मेजर महिला से मिलने अम्ब भी पहुंच गया। जब महिला को उस पर शक हुआ तो उसने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। उधर डीएसपी मनोज जंबाल ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
Latest
- नाहन : तबीयत बिगड़ने से श्री रेणुका जी के 28 वर्षीय युवक की मौत
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे