एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू
सैंज घाटी में तलाड़ा के समीप एक व्यक्ति की ढांक से गिरकर मौत गई है। मृतक के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तलाड़ा गांव के समीप गहरी खाई में शव मिला है।
मृतक की पहचान रतन चंद (37) प्ररेखा निवासी के रूप में हुई है। बीते 10 जुलाई को मृतक रतन घर से सामान खरीदने के लिए बाजार गया था। उसके बाद वापिस नहीं लौटा। मृतक के परिजनों ने उसे सभी जगह ढूंढा पर कोई पत्ता नहीं चला। उसके बाद स्थानीय लोगों ने तलाड़ा के समीप गहरी खाई में पलम के बगीचें से मृतक का शव बरामद किया।
पुलिस को व्यक्ति की ढांक में गिरकर मौत की जानकारी मिली है। घटनास्थल से व्यक्ति का मोबाईल व बैग बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा मामले में धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल