एमबीएम न्यूज़ /पांवटा साहिब
थाना पांवटा साहिब में सोमवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कैदी पुलिसकर्मी को गच्चा देकर फरार हो गया। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मियों के हाथ पांव फूल गए। वारदात आज सुबह करीब 7 बजे शौच करने गया रिमांड पर चल रहा एक कैदी पुलिसकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों द्वारा करीब 1 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसमें फरार कैदी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक रतन कुमार (24) पुत्र अशोक कुमार निवासी कुंडली, हरियाणा पिछले महीने पांवटा साहिब के भूपुर स्थित एक मोबाईल की दुकान में हुई चोरी के मामले में 30 जून को गिरफ्तार किया गया था। जोकि यहां पर पुलिस रिमांड पर चल रहा था। आज सुबह अचानक ही शौच के लिए जाते वक्त कैदी पुलिसकर्मी को धक्का देकर वहां से फरार हो गया।
नव निर्माणाधीन थाने की बिल्डिंग से होता हुआ पिछली ओर यमुना नदी के तट पर जा पहुंचा। बताया जा रहा है कि रतन कुमार ने वर्षा के इन दिनों में भी उफनती यमुना नदी को 2 बार पार कर लिया। असमंजस में फिर वापस आ गया। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने उसे धर दबोचा है। कैदी एक चोर गिरोह का सदस्य है, जो अक्सर अपने ठिकाने बदलता रहता है। हरियाणा के यमुनानगर व कुंडली में उसके कई अलग-अलग ठिकाने हैं।
जहां पर वह चोरी की वारदात करने के बाद छुप जाया करता है। वहीं से पुलिस ने चोरी के एक मामले में उसे गिरफ्तार भी किया था। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने बताया कि कैदी को पकड़ लिया गया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है, जिसे आज कोर्ट में पेश किया जायेगा।
Latest
- डॉ. यशवंत सिंह परमार की पुण्यतिथि पर सिरमौर कल्याण मंच ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्रीतेश शर्मा बने हिमाचल प्रदेश बगटुर एसोसिएशन के राज्य उपाध्यक्ष
- 1991 बैच के IPS अफसर डॉक्टर अतुल वर्मा ने संभाला DGP का कार्यभार
- चंडीगढ़ में तेज रफ्तार SUV ने ऑटो को मारी टक्कर, हिमाचली युवती समेत चालक की मौत
- मंडी : 36 साल का कार्यकाल पूर्ण कर तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल हुए सेवानिवृत