एमबीएम न्यूज़ / नाहन
सिरमौर जिला में पेड़ लगाने की दिशा में प्रदेश सरकार एक महत्वपूर्ण कदम उठाने जा रही है। इस दिशा में जिला सिरमौर में 523 हैक्टेयर भूमि पर पौधे रोप जाएंगे। 10 जुलाई को मुख्यमंत्री सिरमौर प्रवास के दौरान इस कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे। नाहन विधानसभा क्षेत्र में यह कार्यक्रम नाहन के नौणी से 14 जुलाई से आरम्भ होगा। प्रैस वार्ता करते विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल
नाहन में कुल 135 हैक्टेयर भूमि पर 67 हज़ार पौधे लगाए जाएंगे। नाहन में पौधा रोपण के कार्यक्रम को 10 सेक्टर्स में बांटा गया है। वीरवार को यहां आयोजित प्रेस वार्ता में विधानसभा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने यह बात कही। उन्होंने कहा की केंद्र की भाजपा सरकार किसानो की आय दुगनी करने के लिए प्रयास कर रही है।
इस कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी ने खरीफ फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ने का ऐलान किया है। अब धान व मक्की उत्पादकों को प्रति किवंटल 200 रुपए का इज़ाफ़ा किया है। देश के इतिहास में पहली बार दलहन और तिल उत्पादकों को समर्थन मूल्य की घोषणा भी केंद्र सरकार ने की है। डॉ बिंदल ने इसके लिए प्रधानमंत्री का आभार जताया है।
Latest
- बच्चों ने पढ़ाते हुए वीडियो बना किया वायरल, गुस्साई अध्यापिका ने क्लास को छुरी दिखा धमकाया
- पांवटा साहिब : शिव मंदिर में ब्राह्मण सभा की बैठक, परशुराम जयंती की तैयारियों पर हुई चर्चा
- हिमाचल के चार IPS लाल, अशांत राज्यों में निडरता से राष्ट्रीय पहचान, जानिए कौन हैं वो सिंघम…
- माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग में राष्ट्रीय कांफ्रेंस, प्रौद्योगिकी के नवीनतम अद्यतन पर चर्चा
- ऊना : बाइक स्किड होने से दो युवकों की मौत, एक घायल