एमबीएम न्यूज / नाहन
108 एंबूलेंस कर्मियों की हड़ताल से ऐसा प्रतीत होने लगा है कि सेवा को जारी रखने के लिए जुगाड़बाजी का भी सहारा लिया जा रहा है। शाम साढ़े 4 बजे के आसपास 108 के कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक महिला ने जहर निगल लिया है। 108 उपलब्ध न होने की वजह से 102 को शिलाई से भेजा गया। 102 में महिला को ले जाते परिजन
जबकि 102 सेवा प्रसूति के बाद जच्चा-बच्चा को वापस छोडऩे के लिए होती है। इस सेवा में फस्र्ट एड के अलावा ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होती। चंदरोली की रहने वाली महिला नीलम को शिलाई तो पहुंचा दिया गया, लेकिन इससे पहले महिला को रोनहाट से भी निजी वाहन की सेवा लेनी पड़ी। 102 भी रास्ते में ही मिली थी।
महिला को रैफर कर दिया गया है। उधर हड़ताल के कारण 108 कर्मियों की नई भर्ती की जा रही है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के रोगी वाहनों का इस्तेमाल हो रहा है। धरातल पर स्थिति सामान्य नजर नहीं आ रही है।