माधवी पंडित/नगरोटा सूरियां
विधानसभा क्षेत्र के विधायक होशियार सिंह ने रविवार को नगरोटा में पौंग बांध विस्थापितों के लिए विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ों लोगो ने भाग लिया। उन्होंने पौंग बांध विस्थापितो के हक की लड़ाई लड़ने की ठान ली है।
संबोधन में कहा कि कई लोग अपने ही घर से बेघर है, अपने प्रदेश से पराए हो गए हैं। उन्होंने कहा कि हमने राजस्थान वालों के लिए पानी दिया, अपनी जमीन से हाथ दो बैठे। बीबीएमबी ईस्ट इंडिया कंपनी बन कर आई सब कुछ साथ ले गई। विधायक ने कहा कि आज भी हक़ की लड़ाई लड़ने को मजबूर है। 16000 विस्थापितो में से 4000 परिवारों का पुनर्वास हो सका है। बाकी कोर्ट के चक्कर काट रहे है।
उन्होंने कहा कि एग्रीमेंट में लिखा गया था कि पहले विस्थापितों को बसाया जाएगा, फिर डैम बनेगा। लेकिन कानून की धज्जियां उड़ाई गई। उन्होंने कहा कि जयराम सरकार हमे हमारा हक दिलाए, नही तो पौंग बांध का पानी राजस्थान नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने आग्रह किया कि हमारे लोगो को जमीन का पैसा दिया जाये। हमे नर्मदा के आधार पर 30 लाख रुपए प्रति एकड़ जमीन का सही मुआवजा दिया जाए। उन्होंने कहा कि लगभग सात लाख हेक्टेयर भूमि में पोंग बांध बना हुआ है।