एमबीएम न्यूज / नाहन
प्रदेश में भाजपा सरकार चहुंमुखी विकास की ओर अग्रसर हैै। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर हाल ही में 4 हजार 378 करोड़ रूपए का पैकेज केंद्र सरकार से प्रदेश के लिए लेकर आए हैं। बुधवार को यहां आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा कि इस पैकेज में से 1900 करोड पर्यटन में खर्च किए जाएंगे। इससे उन पयर्टन स्थलों को विकसित किया जाएगा, जो अभी तक विकास से अनछुए हैं।
इसी तरह बागवानी के विकास के लिए 1400 करोड़ रूपए का पैकेज मिला है। 800 करोड़ रूपए सिंचाई के लिए व्यय किए जाएंगे। जैसे ही यह पैकेज हिमाचल को मिला, कांग्रेसियों के सीने में दर्द होने लगा है। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री मुख्यमंत्री पर आरोप लगाते हैं कि वह नाटियों में व्यस्त हैं व हमेशा व्हाटसएप देखते रहते हैं। उन्हें भाजपा बताना चाहती है कि नाटी हमारी संस्कृति की पहचान है।
वहीं व्हाटसएप पर मुख्यमंत्री को लोग सीधे अपनी समस्याओं से अवगत करवाते हैं और वह उनके निदान में लगे रहते हैं। पिछले छह माह में प्रदेश में धड़ाधड़ रोजगार के द्वार खुले हैं। हिमाचल में 1800 टीजीटी व जेबीटी भर्ती किए जाएंगे। इसी तरह अन्य विभागों में भी भर्तियां लगातार हो रही हैं। कई कैटेगरी के वेतन बढ़ाए गए हैं।
नर्सों की डाईट मनी में तीन गुना बढ़ोतरी की गई है। उन्होंने कहा कि शिलाई के अलावा चांदपुरधार, पमता, दुगाना, कफोटा व बकरास को टूरिस्ट सर्किट के रूप में विकसित किया जाएगा। इसी तरह पच्छाद, श्री रेणुका जी के अनछुए क्षेत्रों को पर्यटन से जोड़कर लोगों की आय बढ़ाने के लिए योजना तैयार की जा रही है।
पांवटा साहिब को सिख टूरिज्म के अंतर्गत जल्द ही यहां आसपास हेलीपैड भी बनाया जाएगा, ताकि सिख श्रद्धालुओं को उचित सुविधा मिल सके। इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, भाजपा नेता देवेन्द्र अग्रवाल, पूरन ठाकुर, राजेंद्र नेगी व राकेश गर्ग आदि मौजूद थे।
Latest
- मल्टी टास्क वर्कर यूनियन में सरकार के खिलाफ रोष, ये बोले प्रवक्ता
- प्रशासनिक अधिकारी बनना चाहती है आर्ट्स संकाय की टॉपर अर्षिता कैंथ
- नाहन के AVN स्कूल का कॉमर्स संकाय में डंका, जमा दो की मेरिट में तीसरा व 10वां स्थान
- नाहन : डीएवी स्कूल में आपदा प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन, बच्चों को किया जागरूक
- हिमाचल में आर्टस संकाय की पढ़ाई में बेटियों व सरकारी स्कूलों का झंडा, 98% लेने वाली टाॅपर