नाहन: हिमाचल निर्माता डा0 वाई एस परमार के गृह जिला सिरमौर में 106वीं जयंती पर विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। जयंती के मौके पर कांग्रेसी नेताआंे, प्रशासनिक अधिकारियों व विभिन्न सामाजिक संगठनों ने हिमाचल निर्माता को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नाहन माल रोड पर स्थित डा0 वाई एस परमार की प्रतिमा पर आज सुबह से ही माल्यार्पण करने का सिलसिला चला रहा। यहां कांग्रेसी नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों व अन्य कई संगठनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य अजय सोलंकी ने बताया कि डा0 वाई एस परमार हिमाचल प्रदेश के विकास की एक नई राह लिखी थी यही कारण है कि आज हिमाचल प्रदेश के अग्रणी राज्यों में गिना जा रहा है। उन्होनें कहा कि डा0 परमार ने मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए समान रूप से पूरे प्रदेश का विकास किया। उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होनें कहा कि आज प्रदेश को उनके पद चिन्हों पर चलने की जरूरत है। उन्होनें कहा कि डा0 परमार ने बडी ही सादगी के साथ अपना जीवन बिताया इसलिए आज वो सभी लोगों के लिए आदर्श बने हुए है। हिमाचल हमेशा उनके योगदान को याद रखेगा।
Previous Articleसंगठन द्वारा नहीं की जाएगी टिकट की मांग:- मनीशंकर अययर
Next Article मूसलाधार बारिश की भेंट चढी लाखों की फसल