बिलासपुर( अभिषेक मिश्रा ): पूर्व मंत्री एवं राज्य कांग्रेस महासचिव रामलाल ठाकुर ने जिला के लिए नए खुले अपराजिता अनाथ आश्रम का दौरा किया। इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा भी साथ रहे। रामलाल ठाकुर ने अनाथ आश्रम के दौरे के दौरान वहां पर चल रहे कार्यो को देखा और उनके बारे में अनाथ आश्रम के संचालको से विस्तार से चर्चा की। रामलाल ठाकुर ने संचालको को अच्छी सोच के साथ समाज के लिए कार्य करने पर बधाई दी और उन्हें अपना पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
ठाकुर ने आश्रमों के प्रति अपने अनुभव भी संचालकों से सांझे किये और उन्हे इस आश्रम के बेहतर संचालन के लिए अपना मार्गदर्शन भी दिया। ठाकुर ने इस आश्रम में आने वाले बच्चों के सुखद भविष्य की कामना करते हुए संस्था को बच्चों के प्रति पूरी जिम्मेवारी से अपना कार्य निभाने का आह्वान किया। ठाकुर ने कहा कि अनाथ बच्चों को एक पारिवारिक माहौल देने का प्रयास किए जाएं जिससे वह इस समय वंचित है और यह एक बहुत बड़ी जिम्मेवारी है जिसको निभाने के लिए समाज का सहयोग भी बहुत आवश्यक है।
ठाकुर ने अनाथ बच्चों पर पूरी नजर रखने की अपील करते हुए कहा कि आजकल के माहौल में बच्चे बिगड़ रहे है लिहाजा सभी संचालक बच्चों पर कड़ी निगरानी रखे ताकि वह असामाजिक तत्वों से दूर रहे और नशे आदि से भी बचे रहे। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय मे बच्चो को नशे की प्रवृति से बचा कर रखना बहुत ही जरूरी है जिस से उनका भविष्य भी खुशहाल हो सके। ठाकुर ने इस अवसर पर आश्रम में बच्चों को दी जा रही सुविधाएं भी जांची और उन्हें इससे भी बेहतर बनाने पर बल दिया।
ठाकुर ने अनाथ आश्रम के बच्चों के लिए बेहतर सुविधाएं जुटाने और इसके लिए भवन निर्माण करने में अपना पूरा सहयोग देने का भी आश्वासन दिया। ठाकुर ने अपने दौरे के दौरान अनाथालय परिसर में संस्था के आग्रह पर सोलर लाइट्स का तुरंत प्रबंध करवाने को भी अपनी स्वीकृति दी और संस्था को बेहतर संचालन के लिए नगद राशि भी प्रदान की। इस अवसर पर आश्रम के कार्यकारी अध्यक्ष संजय हंस, अपराजिता संस्था के अध्यक्ष सुनील शर्मा, सहित अन्य सभी सदस्य व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।