नाहन (एमबीएम न्यूज) : शुक्रवार सुबह हरिपुरधार से नौहराधार मार्ग पर ओजाल्टी में चलती ऑल्टो कार (एचपी71-1684) पर भारी भरकम चट्टान आ गिरी। मौके पर ही कुपवी तहसील के दिऊडी खडाहा की रहने वाली महिला विद्या देवी ने दम तोड़ दिया, जबकि पति सतपाल पुत्र जगदीश को गहरी चोटें आई हैं। गंभीर हालत में घायल सतपाल को सोलन रैफर किया गया। महिला का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। संगड़ाह पुलिस को हादसे की सूचना सुबह 8:10 बजे लगी। जानकारों के मुताबिक दुर्घटना वाले स्थान पर ऊपर से पानी गिरता है। अचानक ही पानी के साथ बड़ी चट्टान भी सडक़ पर आ गिरी। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए। रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन चट्टान इतनी भारी थी कि इसे जेसीबी की मदद से हटाया जा सका। संगड़ाह पुलिस ने हादसे की पुष्टि की है।
Latest
- नाहन : तबीयत बिगड़ने से श्री रेणुका जी के 28 वर्षीय युवक की मौत
- कंगना को केंद्रीय मंत्री बनने की चाह, बोली…. छोड़ सकती हूं इंडस्ट्री !
- हिमाचल के भाजपा नेता कंगना रनौत को चुनाव जीताना समझते हैं अपना फर्ज
- 15 व 16 जून को HPU में होगा एल्युमिनी कार्यक्रम, CM होंगे चीफ गेस्ट
- मनाली-लेह राजमार्ग NH-03 आवाजाही के लिए बहाल, बारालाचा दर्रा मार्ग बर्फ के कारण अभी भी वन-वे