शिमला – मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि वही सभ्यताएं जीवित रहती हैं, जिन्होंने अपनी परम्पराओं व रीति-रिवाजों का संरक्षण व सम्मान किया है। मुख्यमंत्री आज यहां ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में लला मेमे फांउडेशन लाहौल-स्पीति द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक साहित्य व लोक नाटक हमारे जीवन के अभिन्न अंग हैं, जो क्षेत्र के समृद्ध इतिहास को परिलक्षित करते हैं। उन्होंने कहा कि इन पर अनुसंधान करने व इनके ज्ञाता लोगों से सीख कर पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। वीरभद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश की समृ्द्ध संस्कृति व रीति-रिवाजों को तेजी से बदलते सामाजिक-आर्थिक परिदेश्य के दृष्टिगत संरक्षित करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह उचित है कि हम आधुनिक बदलाव के साथ चलें, परन्तु साथ ही हमारा यह दायित्व भी बनता है कि हमें अपनी समृद्ध रीति-रिवाज भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित करें। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर वादकों व गायकों को भी सम्मानित किया और लला मेमे फांउडेशन को इस विशेष पहल के लिए बधाई दी। वीरभद्र सिंह ने फांउडेशन को इस तरह की गतिविधियां संचालित करने के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रो. चन्द्र मोहन परशेरा ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम को आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को लाहौल-स्पीति की प्राचीन परम्पराओं के बारे जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का विषय ‘टर्निंग द बिल्ज ऑफ द म्यूजिकल लगेसी’ भी इसकी बानगी है। फांउडेशन के अध्यक्ष मंगल चन्द मनेपा ने भी मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
Latest
- मनाली में गर्लफ्रेंड की हत्या, सफेद कमीज पर पीले दाग ने दिया दगा…गर्म पानी से नहलाया शव
- विक्रमादित्य सिंह से मंत्रालय संभाले नहीं जा रहे और चले हैं MP बनने
- सुन्नी में गाय काे पेड़ से बांधकर भूखा-प्यासा रखने पर FIR
- अरिहंत स्कूल में विज्ञान व प्रौद्योगिकी सप्ताह कार्यक्रम के तहत भाषण व क्विज प्रतियोगिता आयोजित
- बड़सर : कांग्रेस के गढ़ में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतना लखनपाल के लिए चुनौती