एमबीएम न्यूज़/शिमला
जिले में मानसून कहर बरपा रहा है। चौपाल उपमंडल के नेरवा में एक मकान पर चट्टान गिरने की वजह से तीन युवकों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हैं। घायलों में दो को आईजीएसमी शिमला के लिए रैफर किया गया है। ये सभी प्रवासी मजदूर थे।
घटना नरेवा के डंयाडली नाला की है। आज दिन में पौने 12 बजे चट्टान मकान पर जा गिरी। हादसा इतना खतरनाक था कि मकान का लेंटर ही ध्वस्त हो गया और अंदर मौजूद सात मजदूर इसकी चपेट में आ गया। इनमें तीन की मौत हो गई। दो ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
बचाव दलों ने चार मजदूरों को घायल अवस्था में निकाला, जिनमें दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें आईजीएमसी के लिए रैफर कर दिया गया। सभी मृतक व घायल मजदूर यहां किराए पर रह रहे था। डीएसपी चौपाल संतोष शर्मा ने बताया कि मृतकों की पहचान 23 वर्षीय रामेश्वर यादव निवासी मुजफरपुर, 20 वर्षीय विकास निवासी गोरखपुर और 29 वर्षीय प्रफुल गुप्ता निवासी मुजफरपुर के रूप में हुई है। घायलों में उमेश, गोपाल, विरेंद्र और रामजीवन हैं। इनमें उमेश और विरेंद्र को आईजीएमसी रैफर किया गया है।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी