एमबीएम न्यूज़ / कुल्लू
जिला मुख्यालय कुल्लू में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद सिंह सुक्खू के निशाने पर परिवहन एवं खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर रहे। उपरोक्त नेताओं ने कहा कि जिला से ताल्लुख रखने वाले खेल मंत्री ने विदेशी खेल के आयोजन के लिए जिस तरह से पैसाें की उगाही करवाई है। उससे प्रदेश में एक गलत परंपरा का आगाज़ हुआ है। इस परंपरा शुरू करने को लेकर खेल मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।
उन्होंने कहा कि मंडी में हुए खेल आयोजन के लिए पहले खेल मंत्री ने सरकार की ओर से तीन करोड़ रुपए देने की बात कही। लेकिन जब सरकारी स्तर पर उस खेल के लिए किसी तरह के धन का प्रावधान न होने का पता चला तो मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने उद्योगपत्तियों से इस पैसे की उगाही करवाई। उद्योग पत्तियों को बिजली, पानी आदि के कनैक्शन काटने के नाम पर डराया धमकाया गया। उन्होंने कहा कि यह परंपरा गलत शुरू हुई है। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से मांग की है, कि वे इस मामले में जांच करवाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चरमरा चुकी है।
कसौली में महिला कर्मचारी की ड्यूटी पर गोली मार कर हुई। हत्या मामले में प्रदेश सरकार पूरी तरह से हाशिए पर है। सरकार सरकारी आदेशों का पालन करने के लिए डयूटी दे रही महिला आधिकारी को सुरक्षा नहीं दे पाई। उन्होंने कहा कि भाजपा को प्रदेश में होने वाले कांग्रेस के सम्मेलनाें से तकलीफ हो रही है। तबादलों तक सीमित उपरोक्त नेताओं ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार को छह महीने हो चुके हैं।
लेकिन सरकार सिर्फ तबादलों तक ही सीमित है। इन छह महीनों के भीतर 50 हजार तबादले हो चुके हैं। जबकि दूसरे विकास के कार्य पूरी तरह से ठप्प पडे़ हुए हैं। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कांग्रेस के 21 विधायक तालियां बजाने नहीं जनता की आवाज उठाने पहुंचे हैं। मगर प्रदेश में सत्तासीन नेता ये मंशा पालकर बैठे हैं कि उनकी गलतियों को विपक्ष न उठाएं वे इस गलत फहमी में न रहें।
Latest
- राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु 6 मई को केंद्रीय विवि के दीक्षांत समारोह में करेंगी शिरकत
- नाहन : बनोग में डिग्री कॉलेज के समीप जंगल में भड़की आग, काबू पाने का प्रयास जारी
- ऊना : स्टोन क्रशर उद्योग के कार्यालय में लाखों की चोरी, कर्मचारियों पर संदेह
- राजगढ़ : गिरी नदी में डूबा चंडीगढ़ का युवक, दोस्तों संग आया था घूमने
- YouTube से अश्लील वीडियो डिलीट करवाने की आड़ में बजुर्ग से लाखों की ठगी