सुभाष कुमार गौतम /घुमारवीं
बिलासपुर जिला के शाहतलाई से सट्टे गांव दसलेडा के अमृत लाल सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य के सुपुत्र पंकज कपूर अब लिवर एवं पेट व आंत रोग विशेषज्ञ बनेंगे। इससे घर परिवार व गांव में खुशी का माहौल है। जानकारी के अनुसार पंकज ने अपनी शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला दसलेहडा से प्राप्त करने के बाद शिमला से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की।
उसके बाद एमडी की पढ़ाई मेडिकल रिसर्च इंस्टिट्यूट पीजीआईएमईआर से की। उसके बाद हाल ही में पंकज ने ऑल इंडिया लेवल की सुपर स्पेशलिटी परीक्षा में चौथा स्थान प्राप्त किया है। अब पंकज का चयन डॉक्टरेट ऑफ गेस्ट्रोलॉजी के लिए मेडिकल रिसर्च संस्थान पोस्ट ग्रेजुएट ऑफ मेडिकल चंडीगढ़ पीजीआईएमईआर में हुआ है।
जहाँ पर वह लीवर, पेट व आंत रोगों (गेस्ट्रोलॉजी ) के विशेषज्ञ बनेंगे। पंकज कपूर ने बताया कि वे इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता, गुरुजनों व अपनी धर्म पत्नी दीक्षा को देते हैं। उनकी पत्नी दीक्षा चड्ढा पशु चिकित्सक है। जिनकी हौंसला अफजाई के कारण वे इस मुकाम पर पंहुच पाए है।
उन्होंने बताया कि इस बीमारी के बहुत कम विशेषज्ञ है। हिमाचल प्रदेश में तो इसके मात्र तीन विशेषज्ञ हैं। जिस कारण लोगों को इस बीमारी से पीड़ित होने पर कम सुविधा मिल पाती है। उन्होंने बताया कि रोग विशेषज्ञ बनने के बाद वे अपनी सेवाएं हिमाचल प्रदेश में देंगे। लोगों की सेवा करेंगे ताकि हिमाचल के लोगों को उनके विशेषज्ञ होने का लाभ मिल सके।