वी कुमार/ मंडी
सीएम जयराम ठाकुर ने प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल शिकारी देवी के लिए हैली टैक्सी की सेवाओं को शुरू करने का ऐलान किया है। यह ऐलान उन्होंने सराज विधानसभा क्षेत्र के कुथाह में जारी जिला स्तरीय मेले के समापन समारोह को संबोधित करते हुए किया। सीएम ने कहा कि जब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन की बात आती है तो जंजैहली के जिक्र के बीना यह बात अधूरी रह जाती है।
उन्होंने कहा कि शिकारी देवी हिमाचल प्रदेश का प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। यहां आने वाले पर्यटकों को हैली टैक्सी की सुविधा मिले इस दिशा में जल्द प्रयास किए जाएंगे। सीएम ने कहा कि 4 जून से प्रदेश में हैली टैक्सी की सुविधा शुरू होने जा रही है। दो महीनों के भीतर इस सेवा का विस्तार कर दिया जाएगा। प्रदेश के अन्य प्रमुख स्थानों को भी इस सुविधा के साथ जोड़ा जाएगा। जयराम ठाकुर ने जंजैहली में लोक निर्माण विभाग का डिविजन कार्यालय खोलने का ऐलान भी किया।
इससे क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में तेजी आएगी और विकास आगे बढ़ेगा। सीएम जयराम ठाकुर ने कहा कि उन्होंने प्रदेश के विकास के लिए अपने दिन रात एक कर दिए हैं। पांच महीनों के कार्यकाल में उन्होंने 40 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर दिया है और अब वह चम्बा जिले के दौरे पर जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह रात 2 बजे तक काम कर रहे हैं और जितना संभव हो सके लोगों के फोन सुनने का भी प्रयास कर रहे हैं।
लेकिन अधिक समय फोन सुनना संभव नहीं है क्योंकि उनका सारा समय पहले से निर्धारित होता है। उन्होंने सराज के लोगों से आहवान किया कि जो दायित्व उन्हें बतौर सीएम मिला है। उसमें वह भी अपनी भागीदारी निभाएं। इस मौके पर जयराम ठाकुर ने जंजैहली और इसके आस-पास सड़कों के निर्माण के लिए करोड़ों रूपए देने का ऐलान भी किया। उन्होंने रेस्ट हाउस, स्कूलों के साईंस ब्लॉक और अन्य विकास कार्यों के लिए भी पैसे देने की घोषणाएं की। जयराम ठाकुर के साथ नाचन के विधायक विनोद कुमार, सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल, करसोग के विधायक हीरा लाल और बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
Latest
- भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा में चोरी की बिजली का इस्तेमाल, 10 हजार जुर्माना
- Weather Update : हिमाचल में पसीने छुड़ाएगी गर्मी, 23 मई तक लू चलने का येलो अलर्ट
- VIRAL VIDEO : एक नहीं 8-8 बार वोट कर रहा युवक..!
- मांगलौत जंगल की आग ने हजारों पक्षियों व जानवरों से छीना आशियाना, पशु प्रेमी मायूस
- कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में 21518 सैन्य जवानों को ई-ट्रांसमिशन से भेजे जाएंगे पोस्टल बैलेट