नाहन (एमबीएम न्यूज): बनेठी के शिल्ली गांव के राजकुमार ने एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक से कंडक्टर की बदसलूकी को लेकर कार्रवाई मांगी है। मामला बीती शाम का है।
राजकुमार के मुताबिक त्रिलोकपुर-सराहां रूट पर निगम की बस (एचपी18बी-7937) थी। दरअसल शिकायतकर्ता दो महीने का कुत्ते का बच्चा साथ ले जा रहा था। लेकिन परिचालक प्रीतम सिंह ने कहा कि वो कुत्ते को बस में नहीं ले जाने देगा। शिकायतकर्ता ने परिचालक से निगम के उन आदेशों को दिखाने को कहा, जिसके तहत कुत्ते के बच्चे को सफर न करवाने के आदेश हैं।
परिचालक ने बदसलूकी करते हुए शिकायतकर्ता को नीचे उतार दिया। इसके बाद टैक्सी पर 1000 रुपए का किराया अदा करना पड़ा। शिकायतकर्ता का कहना है कि उनके घर जाने वाली यह आखिरी बस ही थी। उन्होंने कंडक्टर प्रीतम सिंह के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
उधर क्षेत्रीय प्रबंधक राशीद शेख से बार-बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन बात नहीं हो पाई।
Latest
- प्रियंका गांधी की बेटी की संपति पर विवादित ट्वीट, कांग्रेस ने शिमला में दर्ज करवाई FIR
- कांगड़ा : गहरी खाई में पेड़ के नीचे बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव
- निर्वाचन आयोग के सामान्य पर्यवेक्षक पहुंचे हमीरपुर, अधिकारियों से ली चुनाव प्रबंधों की जानकारी
- शिमला : राज्य एड्स नियंत्रण समिति की दो दिवसीय कार्यशाला आरम्भ
- DC चंबा मुकेश रेपसवाल ने चुनाव आइकॉन पदमश्री विजय शर्मा को किया सम्मानित