बद्दी (एमबीएम न्यूज): जंगल के सुनसान इलाके में प्रवासी युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई है। मौके पर पुलिस को पत्थर बरामद हुए हैं। साथ ही सिर पर चोटों के निशान मिले हैं। लिहाजा प्रारंभिक छानबीन में यही माना जा रहा है कि प्रवासी मजदूर की पत्थरों से हत्या की गई है। घटनास्थल पर खून के धब्बे भी पाए गए हैं।
पुलिस को देर दोपहर घटना की जानकारी मिली। बद्दी थाना के अंतर्गत थाना गांव के जंगल में घटना को अंजाम दिया गया। फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल का दौरा कर सकती है। शुरूआती छानबीन में यह पता चला है कि बिहार का रहने वाला मजदूर अपने पिता के साथ रह रहा था। मरने वाले युवक की शिनाख्त रंजीत के तौर पर की गई है।
एसपी गौरव ने पुष्टि करते हुए कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है।