जंजैहली (लीलाधर चौहान) : कोटखाई के गुडिया प्रकरण की किरकिरी से सरकार अब तक ठीक से उबर भी नहीं पाई है। अब वनरक्षक होशियार सिंह का मामला तूल पकडने लगा है। बुधवार को सराज मंच के बैनर तले जंजैहली में जनसैलाब उमड आया। केवल एक ही मांग की जा रही थी कि वनरक्षक मौत के मामले में सीबीआई जांच होनी चाहिए। एसडीएम अश्वनी कुमार ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया। साथ ही ज्ञापन को भी लिया। वनरक्षक होशियार सिंह के मामले में समूची सराज घाटी एकजुट हो गई है। उमडे जनसैलाब में भारी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी। प्रदर्शन के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
सनद रहें कि हाल ही में सरकार ने वनरक्षक हाशियार सिंह की दादी को उसका वेतन ताउम्र देने का ऐलान भी किया था। 9 जून को वनरक्षक होशियार सिंह का शव पेड पर उलटा लटका मिला था। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया। जांच आगे बढ़ी तो पुलिस ने होशियार सिंह के दो सुसाइड नोट मिलने का दावा किया। इसके आधार पर आत्महत्या के लिए उकसाने पर वन विभाग के आधा दर्जन कर्मचारियों समेत आधा दर्जन लोग गिरफ्तार हुए।
इस लिंक पर पढ़े जुडी खबर : लापता 22 वर्षीय वनरक्षक होशियार सिंह की हत्या, पेड़ से लटका मिला शव। https://goo.gl/Z79D6D