कुल्लू (एमबीएम न्यूज़) : राज्य महिला पत्रकार संघ की जिला स्तरीय बैठक मनाली में वीरवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य महिला पत्रकार संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष लवलीन थरमाणी ने की। इस बैठक में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें जिला की सभी महिला पत्रकारों की सर्वस मति से मधुबाला को जिला अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में संगठन के सभी उद्देश्यों पर चर्चा की गई। वहीं राज्य महिला पत्रकार संघ की प्रदेश उपाध्यक्ष लवलीन थरमाणी ने नव नियुक्त जिला अध्यक्ष एवं सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन का उद्देश्य सभी महिला पत्रकारों को ज्यादा संख्या में जोडऩा है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूती देने के लिए महिला पत्रकारों को एकजुट होकर काम करना होगा। बैठक में उन्होंने संगठन के उद्देश्य पर भी चर्चा की और कहा कि राज्य महिला पत्रकार संघ अगामी समय में प्रदेश स्तर एवं जिला स्तर पर ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करने जा रहा है। जिसमें महिलाओं के अधिकार, महिला पत्रकार से जुड़ी समस्या, समाजिक कार्य पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए समाज में महिला पत्रकार अपनी अहम भूमिका निभाती आ रही है और समाज में बदलाव के लिए महिला पत्रकार संघ इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि जो महिला पत्रकार अभी तक इस संगठन से अछूती है वह आगे बढ़ कर संगठन से जुड़े। वहां बैठक में कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। जिसमें मधुबाला को जिला प्रधान, आरती ठाकुर को उपप्रधान, महासचिव रेणूका गोस्वामी, सहसचिव सोनिया, कोषाध्यक्ष पुष्पा देवी को चुना गया।