चंबा (एमबीएम न्यूज़) : चंबा-जोत मार्ग पर डुगली के समीप सेल्फी लेते वक्त एक महिला खाई में जा गिरी। जिसके चलते महिला की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान राजवीर कौर निवासी पठानकोट के रूप में हुई। यह हादसा रविवार को दोपहर बाद करीब तीन बजे हुआ। वही, पुलिस ने मृतक महिला के पति से पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि दोनो चंबा घूमने आए थे।
उधर, एसपी चंबा वीरेंद्र तोमर ने भी खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक महिला के पति के ब्यान दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस मृतका के पति से भी पूछताछ कर रही है।