चंबा (एमबीएम न्यूज) : राजपुरा जेल में भी अब क्लास रूम बनेगा। जेल के कैदियों ने अब पढऩे-लिखने की इच्छा जताई हैं। करीब 124 में से 16 कैदी पढ़ाई करने के लिए तैयार हैं। ऐसे में जेल अधीक्षक ने जिला साक्षरता समिति से पढ़ाई-लिखाई की सामग्री उपलब्ध करवाने को लेकर पत्र लिखा हैं।
गौरतलब हैं कि जिला चंबा की राजपुरा जेल में वर्तमान 124 कैदी विभिन्न अपराधों में सजा काट रहे हैं। ऐसे में अब 16 कैदी पढऩा लिखना चाहते हैं। जेल अधीक्षक ने इस बारे जिला साक्षरता समिति के समन्वयक को पत्र लिखा हैं। ताकि, कैदियो के लिए पढऩे-लिखने की सामग्री उपलब्ध हो सके।
वही, जिला साक्षरता समिति के समन्वयक सुमन कुमार मन्हास ने भी खबर की पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही कैदियों के लिए पढऩे लिखने की सामग्री उपलब्ध करवा दी जाएगी।