चंबा (एमबीएम न्यूज) : शहर के समीप स्थित पनेला गांव में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिला हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैं। बताया जा रहा हैं कि इस व्यक्ति की मौत ढांक से गिरने के चलते हुई। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में भी यही सामने आया हैं। शुक्रवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। साथ ही शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया हैं।
बलो राम उम्र 64 वर्ष निवासी गांव बाट पंचायत उटीप बीते दिनो पनेला गांव में एक समारोह में गया था। शुक्रवार सुबह उसका शव पनेला गांव के समीप एक खड्ड में मिला। ग्रामीणों ने इस बारे पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कागजी कार्रवाई शुरू की व शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
एसएचओ दिनेश धीमान ने भी इसकी पुष्टि की हैं। उन्होंने बताया कि बलोराम का शव पनेला के समीप एक खड्ड में मिला। पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।