हमीरपुर, 23 अगस्त : ढोल की थाप, आतिशबाजियों की घड़घड़ाहट और पुष्प वर्षा के साथ मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री की नई जिम्मेदारी संभालने के पश्चात अनुराग ठाकुर का हमीरपुर ज़िला में प्रथम आगमन यादगार बन गया। रविवार को जिला भाजपा की तमाम टीम सहित नादौन विधानसभा क्षेत्र की जनता ने जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा की अगुवाई में जिला की बाउंड्री पर कलूर में जिला के नूर का भव्य स्वागत किया। पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र ठाकुर एवं अरुण धूमल व जनआशीर्वाद यात्रा के जिला प्रभारी अजय राणा, यात्रा के जिला रूट प्रमुख एवं पार्टी के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिला युवा मोर्चा के सैकड़ों युवाओं ने जोशीले अंदाज में जबरदस्त नारेबाजी कर केंद्रीय मंत्री का स्वागत अभिनंदन किया। जिला महिला मोर्चा की तमाम टीम ने विशेष अंदाज में अनुराग ठाकुर को पुष्प वर्षा करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस अवसर पर श्रम एवं भवन निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन डॉ. राकेश बबली, कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के चेयरमैन कमलनयन, बाल विकास आयोग की चेयरमैन वंदना योगी, कौशल विकास निगम के उपाध्यक्ष नवीन शर्मा सहित अन्य बोर्ड के अध्यक्ष उपस्थित रहे।
जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा जिला प्रभारी अजय राणा सहित तमाम अन्य नेता गणों ने केंद्रीय मंत्री को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया। इस दौरान बच्चों को भी अनुराग ठाकुर के जिंदाबाद नारे लगाते हुए और भाजपा के झंडे लहराते हुए देखा गया। महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री को राखी भी बांधी।
इस अवसर पर जिला प्रशासन ने भी केंद्रीय मंत्री के स्वागत के लिए जिला की सीमा पर पहुंचकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई जिलाधीश देव श्वेता मानिक पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्यारे लाल शर्मा अनिल ठाकुर सहित जिला महामंत्री हरीश शर्मा अभी वीर सिंह जिला कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश चोपड़ा जिला महामंत्री मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा सह मीडिया प्रभारी विकास शर्मा प्रवक्ता आदर्शकांत सह प्रवक्ता विशाल पठानिया युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अजय रिंटू महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजकुमारी जिला सचिव अनिल परमार, धर्मेंद्र शर्मा, वीरेन्द्र ठाकुर अनिल शामा, अर्जुन सिंह राणा अनीश ठाकुर विनोद ठाकुर पंकज शर्मा जग सिंह ठाकुर उदय राठौर सुनील शर्मा अभिषेक सुनील ठाकुर कुलदीप धीमान सुशील सोनी विवेक कुमार इत्यादि सहित सैकड़ों अन्य लोग मौजूद रहे।
केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण व युवा कार्य एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो विश्वास हिमाचल के लिए दिखाया है, उसके लिए हिमाचल ऋणी रहेगा। उन्होंने कहा कि हिमाचल की संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाना हमारा बड़ा अभियान है, इसमें हमें हिमाचल के सभी लोकल वस्तुओं एवं संस्कृति को बढ़ावा देना है। उन्होंने पत्रकारों के जवाब में कहा कि जहां ज़मीन मिलेगी हम खेलों को बढ़ावा देने में कोई कमी नहीं छोड़ेंगे।
केन्द्रीय मंत्री हिमाचल प्रदेश में पांच दिवसीय जन आशीर्वाद यात्रा के चौथे दिन हमीरपुर में प्रेस वार्ता को संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश की कला और संस्कृति को अगले 10 वर्षों में विश्व पटल पर पहचान दिलाना प्राथमिकता है।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश वैक्सीनेशन के क्षेत्र में दुनिया में सबसे आगे है। भारत को कुपोषण मुक्त बनाने के लिए बेहतर प्रयास हो रहे हैं। अनुराग ठाकुर ने कहा कि नई शिक्षा नीति में खेल नीति को भी विशेष स्थान दिया गया है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं में कमी आई है और केन्द्र शासित लद्दाख और जम्मू कश्मीर अब विकास की पटरी पर चल पड़े हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि जो पार्टी दो वर्षों में अपना अध्यक्ष नहीं चुन सकी उससे देशवासी क्या उम्मीद रख सकते हैं। अनुराग ने प्रदेश में रेलवे, सड़कों व एफएम सिग्नल के विकास के लिए अपनी तरफ से पूर्ण प्रयास करने की बात कही।
इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर, विधायक नरेंद्र ठाकुर और कमलेश कुमारी, जिला भाजपा अध्यक्ष बलदेव शर्मा भी मौजूद रहे। अनुराग ठाकुर रविवार देर रात समीरपुर अपने निवास पहुंचे है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने अपने पुत्र को गले लगाया।