चंडीगढ़: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम को नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली है। एनसीबी ने साहा-अंबाला मार्ग पर सर्विलेंस के दौरान 4.8 किलो अफीम व आधा किलो चरस बरामद की है। स्विफ्ट कार (एचआर41जी-2095) में नशे की खेप को छिपाने के लिए एक खास तरीके का इंतजाम किया गया था। इस मामले में पुलिस ने कुरुक्षेत्र के रतनगढ़ के रहने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
प्रारंभिक छानबीन में एनसीबी को पता चला है कि नशे की खेप उत्तराखंड से पहुंची थी, जिसकी सप्लाई हरियाणा में की जानी थी। साल 2019 में एनसीबी की नशे के खिलाफ 71वीं बड़ी सफलता है। एनसीबी के चंडीगढ़ कार्यालय के सहायक निदेशक ने पुष्टि की है।
Latest
- एमए अंग्रेजी में फेल हुए छात्रों की मांग पर HPU ने गठित की कमेटी
- चुनावी माहौल के बीच ऊना में कार से बरामद हुई नकली करेंसी
- हिमाचल के बेटे ने एशियन गेम्स मेडलिस्ट को दी मात, गोल्ड वाले से बेहतर प्रदर्शन
- चियोग स्कूल की अंजली ने काॅमर्स संकाय में 91% अंक लेकर माता-पिता का नाम किया रोशन
- क्या, हिमाचल के CM दे पाएंगे “गुरु” को जीत की दक्षिणा, कांगड़ा में एकजुटता पर भी निगाहें