नई दिल्ली, 7 जुलाई : बॉलीवुड के दिग्गज कलाकार और सुपरस्टार दिलीप कुमार के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आ रही है। ‘ट्रेजडी किंग’ के नाम से मशहूर दिग्गज फिल्म अभिनेता दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। बुधवार 7 जुलाई को उनका निधन हो गया। उनकी उम्र 98 साल थी।
पिछले कुछ दिनों से उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा था। उन्हें कई बार अस्पताल में भर्ती भी करना पड़ा था। 30 जून उन्हें को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।
उनकी पत्नी सायरा बानो पूरे समय उनके साथ थीं और उन्होंने प्रशंसकों को आश्वासन दिया था कि उनकी हालत स्थिर है। लेकिन बुधवार सुबह उनका निधन हो गया।