दिल्ली, 12 जून : इस दफा राजधानी के जेएनयू (JNU), दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU), बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के अंडर ग्रेजुएट कोर्सेस में प्रवेश के लिए CUET UG-2023 टेस्ट का आयोजन हो चूका है। मिरांडा हाउस, सेंट स्टीफन, किरोड़ीमल कॉलेज, हिन्दू कॉलेज, श्री राम कॉलेज ऑफ़ कॉमर्स व सेंट जेवियर जैसे प्रसिद्ध कॉलेज में प्रवेश के लिए कट ऑफ़ कितना जायेगा, इसकी छात्र इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में सेंटर यूनिवर्सिटी एंटरस टेस्ट (Center University Entrance Test) की कट ऑफ़ बहुत ज्यादा मायने रखती है। अगर आपको अच्छे कोर्स में दाखिला लेना है तो इस टेस्ट में अच्छे नंबर आने बेहद जरूरी हैं।
CUET UG कैसे करते हैं कोर्स का चयन ?
विद्यार्थी अपनी सुविधा के अनुसार अपना फिल्ड तैयार करते हैं। CUET में देखा जाये तो 33 भाषाएं, 27 डोमेन व एक जनरल टेस्ट होता है। इसमें से कोई भी अभ्यर्थी कोई भी 9 टेस्ट चुन सकता है। जैसे 2 भाषाएं, 6 डोमेन तथा एक जनरल टेस्ट दे सकता है या 3 भाषाएं, 5 डोमेन और एक जनरल टेस्ट दे सकता है। लैंग्वेज में 50 प्रश्न आते हैं जिनमें से 45 मिनट के भीतर 40 प्रश्नों का उत्तर देना होता है।
इसी तरह डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट (domain specific subject) में 50 में से 40 प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। यदि अपने डोमेन में 2 सब्जेक्ट की इकट्ठी देनी हो तो ये अवधि 90 मिनट की होगी। तीसरे विषय के रूप में जनरल टेस्ट होता है। 60 मिनट की अवधि में 75 में से 60 प्रश्न करने अनिवार्य होते हैं।
हालांकि अभी आंसर शीट (answer sheet) 15 जून को आने की संभावना है। मगर हम कॉमन आधार पर टेस्ट की कट ऑफ़ पर्सेंटेज बताएंगे। ऐसा इसलिए है कि बहुत से ऐसे कोर्स हैं, जिनकी परीक्षा अलग-अलग नंबर तथा पूर्णांकों में हुई है। इसलिए सभी कोर्स के लिए पर्सेंटेज के आधार पर एक कॉमन कट ऑफ़ जो पिछले वर्ष की तुलना पर तैयार किया गया है। जिससे आप अनुमान लगा सकते हैं कि आपकी कट ऑफ़ क्या रहने वाली है।
Category | % Cut Of |
GN | 79% |
EWS | 75% |
OBC | 75% |
SC | 71% |
ST | 68% |