पांवटा साहिब (भीम सिंह) : भाजपा मण्डल शिलाई के अध्यक्ष शोभा राम चौहान ने कहा कि आधुनिक युग में सोशल मिडिया का बहुत अधिक महत्व बढ रहा है जिसके चलते शिलाई भाजपा ने सोशल मिडिया सैल का गठन किया है। जिससे पल-पल की जानकारी कार्यकर्ताओं द्वारा किसी भी स्थान पर इन्टरनेट व मोबाईल के माध्यम से मिल सके। मंडल शिलाई में सोशल मिडिया में मुख्य रूप से प्रभारी की जिम्मेदारी अर्जुन कपूर-काण्डों दुगानों को दी गई है। इनके साथ ही नरेश शर्मा बोकाला, संजीव ठुण्डु जुईनल, शालू शर्मा सतौन, गोपाल राणा जरवा, नितिन चैहान पश्मी, रविन्द्र ठाकुर कमरउ, तथा सुनील नेगी मानल-काण्डो भटनोल को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। जिला सह प्रवक्ता पूर्ण ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए सोशल मिडिया की पूरी टीम को बधाई देते हुए सोशल मिडिया की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा है कि सोशल मिडिया का आधुनिक युग में अहम भूमिका है। इसलिए पूरी टीम पूरी सक्रियता के साथ पल-पल की जानकारी पूरे शिलाई विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को पहुंचाएं ताकि पूरा भाजपा मण्डल इन्टरनेट की हाईटेक टेक्नोलोजी से जुड जाए।
Latest
- रिज मैदान पर दर्शकों के लिए दोगुना होगा IPL का रोमांच, BCCI ने स्थापित किया IPL फैन पार्क
- हिमाचल में तीन अध्यापकों ने किया 9 का काम, फिर भी शत-प्रतिशत रहा परिणाम
- हिमाचल में 7 ने छोड़ा चुनावी मैदान, 3 लोस तो 4 ने विस उप-चुनावों से वापिस लिया नाम
- हमीरपुर में महिला ने उक्त व्यक्ति पर लगाए यौन शोषण के आरोप
- रूम नंबर-302 में 302 की पटकथा का पार्ट-2, वो शादी नहीं करना चाहता था…ओपन एंड शट केस