राजगढ़ ( एमबीएम न्यूज़): यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विक्रमादित्य सिंह रविवार को युवा कांग्रेस पच्छाद द्वारा राजगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि शामिल हुए, पच्छाद कांग्रेसियों को आगामी विधानसभा चुनावो में एकजूट होकर कार्य करने व पच्छाद में कांग्रेस को विजयी बनाने की सीख दी | पच्छाद युवा और वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया | युंका अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने देश में हर जाति वर्ग व धर्म को साथ लेकर आगे बढ़ने का जो प्रयास किया था उस सोच को मजबूत करने का एक बहुत बडी जिम्मेदारी हमारे कंधो पर है | उन्होंने कहा जिस तरह से आज देश के अंदर साम्प्रदायिक ताकते पैदा हो रही है और समाज को जाती और धर्मं के आधार पर बांटा जा रहा है आने वाले समय में उसके घातक परिणाम होंगे | जब से केंद्र में मोदी सरकार बनी है अल्प संख्यक लोगो का संविधान से विश्वास खोता जा रहा है | उन्होंने कहा कि अगर आज हिमाचल प्रदेश की अलग पहचान बन पाई है तो वह डा० वाई एस परमार की सोच के कारण ही संभव हो पाया है | केंद्र सरकार पर हिमाचल के साथ भेदभाव करने का भी आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि नीति आयोग बनने के बाद प्रदेश को 2 हजार करोड़ का नुकसान हुआ है | इससे पहले प्रदेश योजना बोर्ड उपाध्यक्ष जी आर मुसाफिर ने बी जे पी का मतलब बताते हुए बहुत झूठी पार्टी करार दिया |
उन्होंने कहा कि काले धन लाने हर वर्ष 2 करोड़लोगो को रोजगार देने , महंगाई कम करने जैसे हर वादे जुमले साबित हुए | उन्होंने कहा कि हिमाचल और कांग्रेस का सपना अटूट है और कांग्रेस लोगो की रगों में है | इसलिय प्रदेश में भाजपा का कांग्रेस मुक्त का सपना सपना हे रहेगा | इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सिरमौर सिंह , उपाध्यक्ष राजकुमार , जिला परिषद उपाध्यक्ष परीक्षा चौहान , जिला परिषद सदस्य शकुंतला प्रकाश , सुंदर सिंह ठाकुर ,विवेक शर्मा , आशा प्रकाश , दीपक धीर , दिनेश आर्या सहित युवा कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे|